Drupal/C3/Adding-Functionalities-using-Modules/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 16:06, 4 September 2016 by Devraj (Talk | contribs)

Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Adding Functionalities using Modules पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:08 इस ट्यूटोरियल में हम Modules से परिचित होंगे।

हम Book Module और Forum Module. के बारे में सीखेंगे।

00:19 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ
  • उबंटु लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम
  • Drupal 8 और
  • Firefox वेब ब्राउजर

आप अपने पसंद का कोई भी वेब ब्राउजर उपयोग कर सकते हैं।

00:35 Modules और themes Drupal वेबसाइट में फीचर को विस्तार करने या जोडने के प्राथमिक तरीके हैं।
00:42 Drupal एक पूर्ण content management system प्रदान करता है। लेकिन कभी कभी हमें अधिक की जरूरत होती है और यहीं modules काम आते हैं।
00:53 Modules हमारी Drupal वेबसाइट में फीचर्स जोड़ते हैं। Drupal में यहाँ तीन प्रकार के modules हैं।
00:59 यहाँ Core Modules हैं। ये वे modules हैं, जो डिफॉल्ट रूप से Drupal में आते हैं।
01:06 उन्हें ऑफ किया जा सकता है। लेकिनftp का उपयोग करके वेबसाइट के core area में कभी न जायें और इन modules को हटायें।
01:15 उन्हें फिर से रि-इंस्टॉल किया जायेगा, जब भी हम Drupal को अपडेट करेंगे।
01:22 ये Core Modules Drupal के बुनियादी कार्यक्षमता के लिए बने हैं।
01:28 फिर, यहाँ Contributed Modules हैं। हमने पहले से ही एक इंस्टॉल किया है, हमने पहले ही Devel इंस्टॉल किया है।
01:38 Contributed Module वह module है, जो समुदाय में किसी के लिए योगदान देता है। और यह drupal.org पर उपलब्ध है।
01:49 अंतिम प्रकार का Module Custom Module है।
01:52 यह है जहाँ हमारे पास कुछ विशिष्ट कार्यक्षमता है। जिनकी हमें अपने प्रोजेक्ट में जरूरत है। यह module उपलब्ध नहीं है और कोई भी इस जगह इसके बारे में नहीं सोचता है।
02:07 लेकिन जाहिर है कि, हम इसे अपने लिए बना रहे हैं या हमारे लिए यह बनाने के लिए हम किसी और को भुगतान करते हैं।
02:15 यहाँ Drupal के लिए कई भिन्न modules उपलब्ध हैं।
02:20 यहाँ drupal.org पर, हम देख सकते हैं कि यहाँ पहले से ही 32, 458 modules हैं।
02:30 Modules कई कार्य करते हैं।
02:33 एक module Content type में field जोड सकता है। अन्य module हमारे पूर्ण वेबसाइट के लिए पूरा Voting System जोड सकता है।
02:45 लेकिन हम केवल एक module का उपयोग कर सकते हैं, जो कि Drupal के वर्जन के साथ अनुकूल है।
02:51 और इसलिए, हमें यहाँ drupal.org/project/modules पर अपने modules को फिल्टर करने की जरूरत होगी।
03:03 जब हम उन्हें फिल्टर करते हैं, वे हमेशा popularity क्रम में सूचीबद्ध हैं।
03:09 पहले तीन या चार पेजों में, सबसे लोकप्रिय modules हैं। जिसका अर्थ है कि, वे बहुत ही उपयोगी है और अक्सर वे बहुत ही मददगार रहे हैं।
03:21 संक्षेप में, Modules फीचर्स जोडता है और यहाँ drupal.org पर कई modules हैं जो कि मुफ्त में उपलब्ध हैं।
03:30 अपनी वेबसाइट खोलें जिसे हमने पहले बनाया है। Extend पर क्लिक करें और फिर नीचे स्क्रोल करें।
03:38 यहाँ हमारे पास कुछ modules हैं, जो कि डिफॉल्ट रूप से Drupal में आते हैं। लेकिन वे पहले से ही ऑन नहीं हैं।
03:48 Book module को इनेबल करें।
03:53 नीचे थोडा सा स्क्रोल करें और हमें Forum module मिलेगा। उसे एक बार ऑन करें।
04:01 हम एक ही समय में दो अलग-अलग modules ऑन कर सकते हैं।
04:07 नीचे स्क्रोल करें और Install पर क्लिक करें।
04:12 Book module और Forum module दो बहुत ही अलग अलग प्रकार के modules हैं।
04:19 लेकिन वे दोनों एकदम नए Content types बनाते हैं। और वे इसका विस्तार करके Drupal में अतिरिक्त functionality लाते हैं।
04:29 Drupal modules बहुत अलग चीजें करते हैं, भले ही वे सभी modules हैं।
04:35 * जब आप आपनी साइट के लिए नए फीचर्स जोडना चाहते हैं,
  • जहाँ यह पूरी तरह से नया functionality है।
  • या अभी भी नया Field type
04:45 * आप Drupal core का विस्तार करने के लिए module जोड रहे हैं।
04:50 अब, Structure और Content types पर क्लिक करें। हम देख सकते हैं कि यहाँ दो नयें Content Types हैं, Book page और Forum topic
05:03 Content पर क्लिक करके Book page Content type को चेक करें और फिर Add content पर क्लिक करें।
05:11 Book page हमारी साइट पर chapters, navigations और blog के साथ बुक बनाता है, उसे हम अपने अनुसार कहीं भी ले जा सकते हैं।
05:24 Book page पर क्लिक करें। अब Title में Our Drupal Manual टाइप करें।
05:30 Body में टाइप करें This is the beginning of our Drupal manual.
05:36 हमारी Publication settings पर हमारे पास नया setting है।
05:41 BOOK OUTLINE पर क्लिक करें और None को Create a new book में बदलें।
फिर Save and publish पर क्लिक करें।
05:55 यहाँ Add child page नामक लिंक पर ध्यान दें। drupal.org में Documentation पर क्लिक करें।
06:06 अब जब हम Understanding Drupal पर क्लिक करते हैं, तो हम Book module देख सकते हैं।
06:12 यहाँ दाईं ओर navigation है। यहाँ पेज के अंत पर, कुछ और navigation है, जो स्वत: ही उत्पन्न हुए हैं।
06:24 बाईं ओर links है।
06:29 Drupal concept पर क्लिक करें। देखें कि यहाँ हमारे पास नेविगेशन हैं।
06:34 और दाई ओर हमारा नेविगेशन हमें दर्शा रहा है कि आगे क्या आ रहा है।
06:42 हम Book module का उपयोग करके अपने अनुसार complete और complex यूजर गाइड या किसी भी प्रकार की बुक बना सकते हैं।
06:51 अपनी वेबसाइट पर वापस जाएँ और Add child page पर क्लिक करें।
06:57 Title में Installing Drupal टाइप करें और Body में "This is where we explain how to install Drupal" टाइप करें।
07:08 ध्यान दें कि यह स्वत: ही Drupal manual में आ गया है जिसे हम बना रहे हैं।

यह सिर्फ इसलिए क्योंकि हमने Create Book page पर क्लिक किया था।

07:20 Save and publish पर क्लिक करें।
07:23 हम देख सकते हैं कि नेविगेशन हमारे लिए स्वत: ही उत्पन्न हो गया है।
07:29 Up पर क्लिक करें। यह हमें main level पर ले जाता है। याद करें- मैंने पहले उल्लेख किया था कि वहाँ इसके साथ block उपलब्ध है।
07:41 Structure और Block layout पर क्लिक करें।
07:45 और, Sidebar first में block पर जायें। Place block पर क्लिक करें और हम देख सकते हैं कि हमारे पास Book navigation menu है।
07:56 Place block पर क्लिक करें। फिर 'Save block' पर क्लिक करें।
08:01 Save blocks पर क्लिक करें और अपनी साइट पर जाएँ। यहाँ हमारा Book navigation, Our Drupal Manual और Installing Drupal है।
08:14 यह समाप्ति और जरूरत के हिसाब से विकसित होगा, जब हम नए child pages जोडते हैं।
08:21 फिर से मैं आपको याद दिलाती हूँ। drupal.org पर जाएँ। user manual या documentation के माध्यम से ब्राउज करें, जो ऐसा करने के लिए Book module का उपयोग करता है।
08:35 यह बहुत ही प्रभावशाली है यदि यह उस तरह का कंटेंट है जो आप अपनी साइट पर चाहते हैं। आप title औऱ body तक सीमित नहीं है।
08:47 Content type में fields जोड सकते हैं जो कि Book module में आते हैं।
08:53 यदि वेबसाइट में वास्तव में forum होने से लाभ है तो फिर Forum module वास्तव में मददगार है।
09:01 Content पर क्लिक करें और फिर Add content पर क्लिक करें।
09:07 Forum module वास्तव में Forum topic नामक new Content type बनाता है।
09:13 यें field able हैं, जिसका मतलब है कि हम सिर्फ title और body तक ही सीमित नहीं है।
09:21 Forum topic पर क्लिक करें। Learning Drupal नामक forum topic प्रविष्ट करें। Forums में इसे General discussion में रखें।
09:35 फिर body में Hi, I’m just learning Drupal. Can someone help me?" प्रविष्ट करें।
09:42 Save and publish पर क्लिक करें।
09:45 अब, क्योंकि यह Forum Content type में है, comments में एक प्रतिक्रिया जोड़ें।
09:53 अब comment जोडते हैं - Sure I can help. You should just read everything at Drupalville! और फिर Save पर क्लिक करें।
10:07 चूंकि हम super user के रूप में लॉगिन है, इन्हें स्वत: ही मंजूरी दे दी है।
10:14 यदि हम General discussion पर क्लिक करते हैं, तो हमारे पास एक general discussion है।
10:21 Forum topic 1 कमेंट्स के साथ Learning Drupal दर्शाता है।
10:25 अब, यदि हम comment पर क्लिक करते हैं, तो हम comments जोडना जारी रख सकते हैं। इस तरीके से, हम सभी प्रकार के forums बना सकते हैं।
10:37 Forums पर क्लिक करें।
10:41 आप यहाँ नया forum topic जोडने के लिए क्लिक कर सकते हैं जो कि general discussion में होगा। लेकिन administrator के रूप में, आपको इस से अलग अधिक forums जोडने चाहिए।
10:55 अत:, इसे करते हैं। Structure पर क्लिक करें और फिर Forums पर क्लिक करें। यहाँ हम नया forums औऱ नया containers जोड सकते हैं।
11:07 यदि मैं forum जोडना चाहती हूँ, तो मैं यह कर सकती हूँ। और मैं उन्हें पुन: व्यवस्थित कर सकती हूँ, जहाँ चाहती हूँ।
11:18 Content पर वापस आयें और फिर Add content और Forum topic पर।

अब मेरे पास इन्हें अन्य forums में रखने का विकल्प है।

11:31 इस तरह से हम अपने Drupal वेबसाइट पर forum को व्यवस्थित कर सकते हैं।
11:38 इसी के साथ, हम ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में...

इस ट्यूटोरियल में, हमने

  • Modules का परिचय
  • Book Module और Forum Module के बारे में सीखा।
12:05 यह वीडियो Acquia और OS ट्रेनिंग से लिया गया है और स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, आईआईटी बॉम्बे द्वारा संशोधित किया गया है।
12:16 इस लिंक पर उपलब्ध वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करके देखें।
12:25 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाओं का आयोजन करती है और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, हमें लिखें।
12:35 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, मानव संसाधन विकास मंत्रायल और NVLI, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निधिबद्ध है।
12:49 यह स्क्रिप्ट बिंदु पांडे द्वारा अनुवादित है। आईआईटी बॉम्बे की ओर से मैं श्रुति आर्य अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद...

Contributors and Content Editors

Devraj, Sakinashaikh, Shruti arya