Arduino/C2/Introduction-to-Arduino/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search


Time Narration
00:01 Introduction to Arduino' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे: Arduino डिवाइस,
00:12 Arduino की विशेषताएं, Arduino board के घटक
00:18 microcontrollers और Ubuntu Linux OS पर Arduino IDE का संस्थापन
00:26 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ: Arduino UNO Board,
00:31 Ubuntu Linux 14.04 operating system
00:36 और Arduino IDE.
00:39 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, आपके पास इलेक्ट्रॉनिक्स का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
00:45 यह Arduino board है।

Arduino UNO board Arduino प्रोजेक्ट के लोकप्रिय वेरिएंट में से एक है।

00:53 इसमें शामिल होता है ATMEGA328 microcontroller, Digital input/output pins,
01:02 Analog input pins और USB power adapter.
01:08 USB power adapter' का उपयोग boardकी प्रोग्रामिंग के लिए किया जा सकता है।
01:13 यह microcontroller है।

यह पोर्टेबल संगीत डिवाइस से लेकर वाशिंग मशीन और कार तक कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाया जा सकता है।

01:25 तो micro-controller क्या है? micro-controller एक mini computer है।
01:31 इसमें एक 'CPU' यानि सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट, मेमोरी, सिस्टम क्लॉक और पेरिफेरल्स शामिल है।
01:41 Micro-controller एक समय में केवल एक कार्य करने और एक विशिष्ट application निष्पादित करने के लिए समर्पित है।
01:51 हम कुछ उदाहरण देखेंगे जहां एक Micro-controller का उपयोग किया जाता है।
01:56 इसका उपयोग किया जाता है: प्रिंटर, कार, ट्रैफिक सिग्नल और मोशन डिटेक्टर में।
02:04 अब, हम 'Arduino' की कुछ विशेषताओं को देखेंगे।
02:09 Arduino IDE एक open-source सॉफ्टवेयर है।
02:13 यह code लिखने और इसे फिजिकल board पर upload करने के लिए आसान होता है।
02:19 प्रोग्रामिंग भाषा को इसके inbuilt functions के साथ सीखने के लिए यह बहुत आसान है।
02:25 यह Windows, Mac OSX और Linux पर चलता है।

इस सॉफ्टवेयर का उपयोग किसी भी Arduino board के साथ किया जा सकता है।

02:35 आगे, हम देखेंगे कि Arduino IDE कैसे स्थापित करें।
02:40 संस्थापन करने के लिए, वेबसाइट पर जाएं: www.arduino.cc
02:48 Download लिंक पर क्लिक करें।
02:51 यहां Windows, Mac operating systems और Linux के लिए Arduino को डाउनलोड करने के लिए कई लिंक हैं।
03:00 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करते समय, हमारे पास Arduino वर्जन है 1.6.9

वर्जन भविष्य में भिन्न हो सकता है।

03:10 मैं Windows Operating System के लिए “Windows for non admin install” संस्थापित करने की सलाह दूंगी।
03:18 अब, मैं Linux Operating System पर Arduino संस्थापित करने के तरीके को प्रदर्शित करूँगी।
03:24 मैं Linux 64bit लिंक पर क्लिक करूँगी क्योंकि मेरी मशीन का आर्किटेक्चर 64- bit है।
03:32 अपने सिस्टम के आर्किटेक्चर के आधार पर Linux 32-bit या 64-bit पर क्लिक करें।
03:39 Just Download पर क्लिक करें।

एक डायलॉग बॉक्स खुलता है। Save File पर क्लिक करें।

03:47 इसे डाउनलोड होने में कुछ समय लगेगा। पूरा होने तक इंतजार करें।
03:52 मेरे Downloads फोल्डर में, डाउनलोड किया हुआ zip file उपलब्ध है।

'Zip' फोल्डर से फाइल निकालें।

04:02 अब, हम Terminal से Arduino IDE को लॉन्च करते हैं।
04:07 Terminal खोलने के लिए CTRL +ALT + T की दबाएं।
04:12 cd Downloads टाइप करके Downloads directory पर जाएं।
04:19 Arduino फोल्डर का नाम देखने के लिए ls टाइप करें।
04:23 यहां यह मेरे सिस्टम में Arduino 1.6.9 दिखा रहा है।
04:29 अब डाइरेक्टरी को Arduino 1.6.9 में बदलें।

टाइप करें cd arduino 1.6.9

04:40 उपलब्ध फाइलों की सूची देखने के लिए ls टाइप करें।
04:46 इस फ़ोल्डर में, हमारे पास 'Arduino IDE' कंपाइलर्स से संबंधित विभिन्न फाइलें हैं जैसे कि: Arduino backend files और configuration files
05:00 अब, arduino निष्पादन योग्य फ़ाइल रन करते हैं। इसके लिए टाइप करें: dot slash arduino और Arduino IDE लॉन्च करने के लिए एंटर दबाएँ।
05:16 हम Arduino IDE विंडो देख सकते हैं।
05:20 मैंने अपने कंप्यूटर के USB port से Arduino को कनेक्ट किया है। कनेक्शन की जांच करें।
05:27 Tools मेनू पर क्लिक करें। यह दर्शाता है कि Arduino UNO बोर्ड पहले से ही चयनित है।
05:36 Port मेनू में, हम port नंबर देख सकते हैं।
05:41 अब मैं Arduino IDE बंद करती हूँ।
05:45 File और Close पर क्लिक करें।
05:49 Linux Operating System में Arduino को स्थापित करने का एक अन्य तरीका Terminal में apt hyphen get कमांड का उपयोग करके है।
05:59 प्रोम्प्ट होने पर sudo पासवर्ड प्रविष्ट करें।
06:03 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए है। संक्षेप में।
06:08 इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न के बार में सीखा: Arduino डिवाइस,Arduino की विशेषताएं, Arduino board के घटक,
06:17 Micro-controllers और Arduino IDE Ubuntu Linuxपर Arduino IDE का संस्थापन।
06:25 निम्न लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
06:34 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएँ आयोजित करती है और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें लिखें।
06:49 क्या आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल में प्रश्न है?

कृपया इस साइट पर जाएं।

06:55 मिनट और सेकंड चुनें जहां आपके पास प्रश्न है। अपने प्रश्न को संक्षेप में बताएं।
07:03 हमारी टीम में से कोई उनका उत्तर देगा।
07:07 स्पोकन ट्यूटोरियल फ़ोरम इस ट्यूटोरियल के विशिष्ट प्रश्नों के लिए है।
07:12 कृपया उन पर असंबंधित और सामान्य प्रश्न पोस्ट न करें।

यह अव्यवस्था को कम करने में मदद करेगा।

07:20 कम अव्यवस्था के साथ, हम इन चर्चाओं को निर्देशात्मक सामग्री के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
07:27 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के NMEICT, MHRD द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
07:38 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh