OpenModelica/C2/Developing-an-equation-based-model/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 11:25, 11 November 2017 by Vikaskothiyara (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 नमस्कार, Developing an equation based model पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे कि OMEdit में textual मॉडल कैसे बनाना है और इसे सिम्युलेट कैसे करना है।
00:14 वैरिएबल्स और इक्वेशन्स को घोषित कैसे करना है।
00:17 Simulation Setup टूलबॉक्स का उपयोग कैसे करना है।
00:21 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रहा हूँ OpenModelica 1.9.2 और ऊबंटु लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम 14.04.
00:32 लेकिन, यह प्रक्रिया Windows, Mac OS X या ARM पर FOSSEE में समान है।
00:40 इस ट्यूटोरियल को समझने के लिए, आपको फिजिकल सिस्टम्स के इक्वेशन-आधारित मॉडलिंग को जानने की आवश्यकता है।
00:48 मास (द्रव्यमान) m के बॉल की गति को सिम्युलेट करते हैं, जो free fall due to gravity में है।
00:54 पृथ्वी की सतह से बॉल की ऊंचाई वैरिएबल h द्वारा दर्शायी गई है।
00:59 बॉल के वेग को वैरिएबल 'v' द्वारा दर्शाया गया है।
01:04 Acceleration due to gravity को g द्वारा प्रदर्शित किया गया है और इसे स्थाई माना जाता है।
01:10 पृथ्वी की सतह से दूर किए गए वैरिएबल को सकारात्मक माना जाता है
01:16 स्वतंत्र रूप से गिरने वाले बॉडी के लिए equations of motion निम्नानुसार है: dh/dt = v , dv/dt = g
01:27 t = 0 समय पर h की वैल्यू 30 m है और t = 0 समय पर v की वैल्यू 0 है।
01:37 अब मैं OMEdit पर जाता हूँ। मैंने पहले ही इसे अपने सिस्टम पर रखा है।
01:43 ऊबंटु लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर OMEdit खोलने के लिए, Dash Home आइकन पर क्लिक करें, जो कि launcher में ऊपरी बाईं ओऱ प्रदर्शित है।
01:53 सर्च बार में OMEdit टाइप करें।
01:56 OMEdit आइकन पर क्लिक करें।
01:59 OMEdit आइकन पर क्लिक करके, आप इस तरह की विंडो देखते हैं।
02:06 इस विंडो को "Welcome perspective" नाम से जाना जाता है।
02:09 OMEdit डिफॉल्ट रूप से, "Welcome perspective" में खुलता है।
02:14 निचले दाहिने कोने पर, आप ‘Welcome’, ‘Modeling’ और ‘Plotting’ perspectives के लिए बटन्स देख सकते हैं।
02:23 ‘Modeling perspective’ पर क्लिक करें।
02:26 '‘Modeling perspective’ अब खुला है।
02:29 मैं modeling areaके रूप में बाईं ओर Libraries Browser, नीचे Messages Browser और ऊपर Toolbar के बीच क्षेत्र का संदर्भित कर रहा हूँ।
02:41 टूलबार में file operations, graphical view और simulation से संबधित बटन्स हैं।
02:51 हम आगे आगे इन बटन्स के बारे में अधिक सीखेंगे।
02:55 अब, हम Spoken Tutorial webpage पर Code Files लिंक में उपलब्ध ‘freeFall’ class का उपयोग करेंगे।
03:02 कृपया इस फाइल को डाउनलोड करें औऱ इसे अपने सिस्टम पर सेव करें।
03:07 इस class को खोलने के लिए, Menu bar में File मैन्यू पर जाएँ।
03:13 Open Model/Library File पर क्लिक करें।
03:17 freeFall फाइल खोजें जिसे आपने डाउनलोड किया है और अपने सिस्टम पर सेव किया है और इसे खोलें।
03:24 आप फ़ाइल खोलने के लिए Open Model/Library File का उपयोग भी कर सकते हैं, जिसे मेरा कर्सर इंगित कर रहा है।
03:34 ध्यान दें freeFall आइकन Libraries Browser में प्रदर्शित होता है।
03:39 Libraries Browser सभी क्लासेस दिखाता है, जो OMEdit के सेशन में लोड किये गए हैं।
03:45 freeFall आइकन पर राइट-क्लिक करें और View Class चुनें।
03:52 क्लास अब Diagram में खुल गया है।
03:56 चिंता न करें, यदि class Diagram view में नहीं खुलता है।
04:00 मैं आपको दिखाऊंगा कि कैसे अलग-अलग व्यूज के बीच स्विच किया जाए।
04:04 Modeling area' के शीर्ष पर जाएँ।
04:07 ध्यान दें दूसरा बटन Diagram view के लिए है।
04:10 तीसरा बटन Text View है।
04:13 'Text View पर जाने के लिए इस पर क्लिक करें।
04:17 class अब Text view' में खुलता है।
04:20 ध्यान दें, पहला बटन Icon View के लिए है।
04:24 हम बाद में Icon view और Diagram view के बारे में अधिक जानेंगे।
04:29 आप freeFall नामक नया क्लास भी बना सकते हैं और आवश्यक जानकारी टाइप कर सकते हैं।
04:36 नईं क्लास बनाने के लिए, File मैन्यू पर जायें।
04:40 New Modelica Class चुनें।
04:43 जैसा कि दिखाया गया है, एक डायलॉग बॉक्स पॉप अप होता है।
04:46 इस डायलॉग बॉक्स के Name फिल्ड में, freeFall टाइप करें।
04:51 मैं भिन्न नाम freeFall1 का उपयोग कर रहा हूँ, क्योंकि freeFall class पहले ही OMEdit में खुला है।
04:58 ध्यान दें कि दो classes का एक ही नाम नहीं हो सकता है।
05:03 Specialization ड्रॉप-डाउन मैन्यू पर क्लिक करें। Class चुनें। Ok पर क्लिक करें।
05:10 एक नया class बन गया है।
05:13 आप नए class को खोलने के लिए, New Modelica class नामक टूल का उपयोग भी कर सकते हैं।
05:20 मैं annotation section डिलीट करता हूँ।
05:23 अब, आप यहाँ आवश्यक जानकारी टाइप कर सकते हैं और इस क्लास को सेव करें।
05:29 इस क्लास को सेव करने के लिए, Menu bar में File मैन्यू पर जाएँ और Save पर क्लिक करें।
05:36 इस फाइल के लिए उपयुक्त स्थान चुनें और इसे सेव करें।
05:41 अब freeFall class का उपयोग करके Modelica के सिंटेक्स को समझते हैं।
05:47 freeFall class' पर जाएँ।
05:49 Modelling area के शीर्ष पर जाएँ। freeFall टैब पर क्लिक करें।
05:54 Modelica में प्रोग्राम्स classes के रूप में व्यवस्थित किए गए हैं।
05:58 Class की पहली लाइन उसका नाम परिभाषित करता है।
06:02 इस क्लास का नाम freeFall है।
06:05 क्लास कहाँ समाप्त है यह दर्शाने के लिए सभी क्लास का एक end statement होना चाहिए।
06:11 इस क्लास में 'variable declarations और equations हैं।
06:15 मैं आपको दिखाता हूँ कि variables कैसे घोषित करना है।
06:18 Real data-type को प्रदर्शित करता है।
06:21 'h' पृथ्वी की सतह से बॉल की ऊंचाई को दर्शाता है।
06:25 start Real variable की एक विशेषता है।
06:29 प्रत्येक data-type के पास कुछ विशेषताएँ हैं, जो variables से संबंधित उपयोगी जानकारी निर्दिष्ट करते हैं।
06:36 start विशेषता variable के आरंभिक वैल्यू को निर्दिष्ट करता है।
06:41 h की प्रारंभिक वैल्यू 30 यूनिट है।
06:45 unit attribute variable की यूनिट निर्दिष्ट करता है।
06:49 h की यूनिट metre है।
06:52 सभी variable declaration सेमी-कॉलन के साथ समाप्त होने चाहिए।
06:57 v बॉल के वेग को प्रदर्शित करता है। यह Real data-type का है।
07:02 v की प्रारंभिक वैल्यू शून्य है। इसकी यूनिट meter per second है।
07:09 g acceleration due to gravity को प्रदर्शित करता है। यह 'Real data-type है। और इसकी यूनिट meter per second square है।
07:18 ' 'parameter' 'एक मात्रा है जो सिम्युलेशन में स्थिर रहता है।
07:24 g की वैल्यू 9.81 की वैल्यू के साथ, सिम्युलेशन के समय स्थिर रहता है
07:32 नकारात्मक चिन्ह, साइन कन्वेंशन के इस्तेमाल के कारण होता है।
07:36 डबल कोट्स में टैक्स्ट g की घोषणा के साथ लिखित एक comment है।
07:42 Comments प्रोग्राम के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। वे डॉक्यूमेंटेशन के लिए भी उपयोगी होते हैं।
07:49 अब, स्लाइड्स पर वापस जाएँ।
07:52 'parameter' 'एक मात्रा है जो सिम्युलेशन के समय स्थिर रहता है।
07:57 Real, Integer, Boolean और String data-types Modelica में समर्थित हैं।
08:03 start और unit attributes पहले ही परिभाषित किए गए हैं।
08:07 'min attribute variable की न्यूनतम वैल्यू को निर्दिष्ट करता है।
08:10 इसीतरह, max attribute variable की अधिकतम वैल्यू को निर्दिष्ट करता है।
08:16 मैं OMEdit पर वापस जाता हूँ।
08:19 equation class के equation section की शुरूआत का प्रतीक है।
08:25 यह comments प्रविष्ट करने का एक वैकल्पिक तरीका है।
08:30 freely falling बॉडी के लिए दो equations of motion को यहां शामिल किया गया है।जैसा कि हमने पहले ही चर्चा की है,
08:38 der() time derivative के लिए Modelica function है।
08:43 इसलिए der(h)' dh/dt. को प्रदर्शित करता है।
08:48 और der(v) dv/dt. को प्रदर्शित करता है।
08:52 प्रत्येक equation सेमी-कॉलन के साथ समाप्त होना चाहिए।
08:57 मैं आपको दिखाता हूँ कि इस class को सिम्युलेट कैसे करना है।
09:00 टूलबार में simulate बटन पर क्लिक करें।
09:04 पॉप-अप विंडो बंद करें।
09:07 इस विंडो को Plotting perspective नाम से जाना जाता है।
09:11 क्लास के सफल सिम्युलेशन पर, Plotting perspective स्वचालित रूप से खुलता है।
09:17 Variables browser क्लास के variables' और parameters से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करता है।
09:24 ध्यान दें यहाँ Unit और Description नामक कॉलम्म हैं।
09:29 Unit कॉलम, variables के units को निर्दिष्ट करता है जैसे कि Unit विशेषता का उपयोग कर परिभाषित किया गया है।
09:37 Description कॉलम, 'variable declarations के साथ डबल कोट्स में लिखे कमेंट्स को प्रदर्शित करता है।
09:45 मैं आपको दिखाता हूँ कि plot कैसे बनाना है। h चुनें।
09:51 यह y-axis' पर h और x-axis पर time के साथ समय के संबंध में h के प्लॉट को बनाता है
10:01 डिफॉल्ट रूप से, सिम्युलेशन 0 से 1 यूनिट तक चलाया जाता है।
10:07 Time की यूनिट अन्य वैरिएबल्स के लिए इ्स्तेमाल units के सिस्टम पर आधारित है।
10:13 मैं h अचयनित करता हूँ।
10:17 आवश्यक प्लॉट बनने के बाद, यह हमेशा परिणामों को डिलीट करना एक अच्छा अभ्यास होता है।
10:25 इस परिणाम को डिलीट करने के लिए, freeFall पर राइट-क्लिक करें और 'Delete result चुनें।
10:33 परिणाम अब डिलीट हो गया है।
10:36 मैं 'Modeling perspective पर वापस जाता हूँ।
10:39 दाईं ओर नीचे Modeling बटन पर क्लिक करें।
10:43 Modelica में, class का उपयोग model के साथ समानार्थित किया जाता है।
10:48 एक ही प्रभाव का निर्माण करने के लिए, यहां class के बजाय model का उपयोग कर सकते हैं।
10:54 अब, मैं आपको दिखाता हूँ कि सिम्युलेशन के लिए time interval कैसे बदलना है।
11:01 टूलबार में उपस्थित Simulation Setup बटन पर क्लिक करें।
11:06 General टैब में, Stop time फिल्ड पर जाएँ। इसे 5 यूनिट्स में बदलें।
11:14 Simulate पर क्लिक करें। प्रदर्शित पॉप-अब विंडो को बंद करें।
11:21 मैं एक बार फिर से Variables browser में h चुनता हूँ।
11:26 यह h v/s time प्लॉट बनाता है।
11:29 ध्यान दें, टाइम इंटरवल 5 यूनिट्स में बढ गया है।
11:33 लेकिन, h की वैल्यू 0 से नीचे चली गयी है, जो अस्वीकार्य है।
11:40 हम आने वाले ट्यूटोरियल्स में, इस प्रोब्लम्स को सुधारने के बारे में सीखेंगे।
11:45 मैं freeFall पर राइट-क्लिक करके इस परिणाम को डिलीट करता हूँ और Delete result चुनता हूँ।
11:53 नीचे दाईं ओर Modeling perspective पर क्लिक करके, Modeling perspective पर वापस जाएँ।
11:59 यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि समीकरणों ( equation) की संख्या वैरिएबल की संख्या के बराबर है।
12:07 इस class में दो वैरिएबल्स औऱ दो इक्वेशन्स हैं।
12:11 अब, मैं पहले equation को डिलीट करता हूँ और इस क्लास को सिम्युलेट करता हूँ, यह देखने के लिए कि क्या होता है।
12:18 मैंने पहले equation को डिलीट कर लिया है।
12:21 ध्यान दें, कि freeFall टैब में क्लास के नाम के बगल में स्टार दिखाई देता है।
12:28 यह क्लास में अनसेव परिवर्तन को दर्शाता है।
12:31 इसलिए, परिवर्तन किए जाने के बाद, क्लास को सेव करना एक अच्छा अभ्यास है।
12:38 इस क्लास को सेव करने के लिए, File menu पर जाएँ औऱ Save पर क्लिक करें।
12:44 आप टूलबार में से भी Save बटन का उपयोग कर सकते हैं, जो फाइल सेव करने के लिए मेरा कर्सर इंगित करता है।
12:53 अब, मैं Simulate बटन पर क्लिक करके इस क्लास को सिम्युलेट करता हूँ।
12:59 ध्यान दें कि एक एरर मैसेज Messages browser में पॉप अप होता है।
13:04 यह कहता है कि, यहाँ बहुत कम equations है और मॉडल में 1 equations और 2 variables हैं। इसलिए यह सिम्युलेट नहीं हुआ है।
13:14 मैं equation को उसकी जगह पर वापस करता हूँ और टूलबार में Save पटन पर क्लिक करता हूँ।
13:24 इस क्लास को सिम्युलेट करने के लिए Simulate बटन पर क्लिक करें।
13:29 ध्यान दें, क्लास सफलतापूर्वक सिम्युलेट हो गई है, क्योंकि equations की संख्या variables की संख्या के बराबर है।
13:37 पॉप-अप विंडो बंद करें।
13:40 मैं स्लाइड्स पर वापस जाता हूँ।
13:43 “der()” time derivative के लिए Modelica फंक्शन है।
13:48 यहाँ equations के लिए कोई डेटा फ्लो दिशा नहीं है।
13:52 उदाहरण के लिए, der(h) = v को v = der(h) के रूप में लिखा जा सकता है।
14:00 Initial equations section का उपयोग प्रारंभिक कंडिशन्स को प्रविष्ट करने के लिए किया जाता है।
14:05 हम Initial equation के बारे में विस्तार से बाद में जानेंगे।
14:10 नियत-कार्य के रूप में, differential equation dx/dt = -a into x को सिम्युलेट करने के लिए एक मॉडल लिखें, जहाँ a = 1', x R से संबधित है और टाइम t=0 पर x की वैल्यू 5 है ।
14:28 इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में आते हैं।
14:31 निम्नलिखित लिंक पर वीडियो देखें यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
14:37 हम स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग कर कार्यशालाओं करते हैं; प्रमाण पत्र देते हैं। कृपया हमसे सम्पर्क करें।
14:43 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट एनएमईआईसीटी, एमएचआरडी, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
14:49 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, हमसे जुडने के लिए
14:53 धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Shruti arya, Vikaskothiyara