Difference between revisions of "Java/C3/Java-Interfaces/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
 
Line 8: Line 8:
 
|-
 
|-
 
| 00:05
 
| 00:05
| इस ट्यूटोरियल में, हम  interface बनाने
+
| इस ट्यूटोरियल में, हम  interface बनाना
 
|-
 
|-
 
|  00:10
 
|  00:10
|Implementation classes बनाने और Interface के उपयोग के बारे में सीखेंगे।
+
|Implementation classes बनानाऔर Interface के उपयोग के बारे में सीखेंगे।
 
|-
 
|-
 
| 00:16
 
| 00:16

Latest revision as of 00:17, 7 November 2017

Time
Narration
00:01 नमस्कार, Java Interfaces पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:05 इस ट्यूटोरियल में, हम interface बनाना
00:10 Implementation classes बनानाऔर Interface के उपयोग के बारे में सीखेंगे।
00:16 इसके लिए, मैं उपयोग कर रहा हूँ Ubuntu ऊबंटु 12.04, JDK 1.7 और Eclipse 4.3.1
00:28 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, आपको Java' और Eclipse IDE. का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
00:36 आपको जावा में subclassing और Abstract classes का ज्ञान भी होना चाहिए।
00:42 यदि नहीं है तो, जावा से संबंधित ट्यूटोरियल्स के लिए, कृपया प्रदर्शित लिंक पर जाएँ।
00:48 सबसे पहले interface के बारे में सीखते हैं।
00:52 इंटरफैस में abstract मैथड्स और static data members का सेट शामिल होता है।
00:58 यह बिना बॉडी के मैथड्स के सेट के signatures को परिभाषित करता है।
01:04 इसे 'interface' कीवर्ड का उपयोग करके घोषित किया जाता है।
01:08 अब Eclipse पर जाएँ और InterfaceDemo नामक नया प्रोजेक्ट बनाएँ।
01:15 यहाँ, हम interfaces के उपयोग को प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक classes और interface बनायेंगे।
01:24 src फोल्डर पर राइट-क्लिक करें और New > Interface पर क्लिक करें।
01:30 नाम Animal टाइप करें और एंटर दबाएँ।
01:34 ध्यान दें कि interface कीवर्ड का उपयोग इंटरफेस को परिभाषित करने के लिए किया जाता है।
01:39 अब स्क्रीन पर प्रदर्शित कोड टाइप करें।
01:43 यहाँ, इंटरफेस का नाम Animal है।
01:46 इसमें तीन एब्स्ट्रैक मैथड्स talk(), see() और move(). शामिल हैं।
01:52 इंटरफेस में सभी तरह के मैथड्स public और abstract परस्पर हैं।
01:59 एक इंटरफेस में constant variable डिक्लेरेशन भी शामिल हो सकता है।
02:04 यहाँ, कॉंन्टेंट स्ट्रिंग वैल्यू Mammal वैरिएबल type1 के लिए असाइन है।
02:12 और Reptiles वैरिएबल type2 के लिए असाइन है।
02:16 सभी constant वैल्यूज एक इंटरफेस में परिभाषित हैं, जो public, static और final है।
02:25 आगे, हम उदाहरण के साथ इंटरफेस के लिए implementation क्लास के बारे में सीखते हैं।
02:32 यहाँ, Human क्लास है जो Animal इंटरफेस लागू करता है।
02:38 अत:, इसे मैथड्स talk(), see() और move(). के लिए कार्यान्वयन प्रदान करना होगा।
02:45 क्लास भी कई इंटरफेसेस का कार्यान्वयन कर सकता है।
02:49 जैसे कि उदाहरण में दिखाया गया है, Human क्लास दो इंटरफेस Animal और Action का कार्यान्वयन करता है।
02:57 ध्यान दें कि सिंटैक्स में उपयोग किए गए comma operator को विभिन्न इंटरफेस की पहचान करनी है ।
03:04 अब इस क्लास को दोनों Animal और Action इंटरफेस में सभी abstract मैथड्स के लिए कार्यान्वयन प्रदान करना चाहिए।
03:13 फिगर यहाँ कार्यान्वयन संबंध प्रदर्शित करता है।
03:18 Animal क्लास एक इंटरफेस है।
03:22 Human और Snake क्लासेस दो implementation classes हैं।
03:28 Human क्लास talk(), see() और move() मैथड्स के लिए अपना स्वयं का भिन्न कार्यान्वयन प्रदान करता है।
03:36 और Snake क्लास talk(), see() और move()' मैथड्स के लिए अपना स्वयं का विभिन्न कार्यान्वयन प्रदान करता है।
03:45 अब सैम्पल प्रोग्राम के साथ interfaces के उपयोग को समझते हैं।
03:50 default package पर राइट-क्लिक करें और Human नामक क्लास बनाएँ।
03:56 अब, इसे Animal क्लास का implementation class बनाने के लिए, टाइप करें implements Animal
04:04 अब, हम Eclipse IDE में एक एरर देख सकते हैं।
04:09 यह एरर इंगित करता है कि हमें Animal interface को implementation प्रदान करना चाहिए।
04:15 देखें कि इस एरर को कैसे सुधारें।
04:19 अब talk(), see() और move(). मैथड्स परिभाषित करते हैं।
04:23 अत:, टाइप करें public void talk( ) कर्ली ब्रैकेट्स में टाइप करें System.out.println कोट्स में "I am a human and I belong to"
04:37 अब हम Animal इंटरफेस में घोषित ' static, final variable type1 के वैल्यू का उपयोग कर सकते हैं।
04:45 अत:, टाइप करें + Animal.type1+ कोट्स में family सेमीकॉलन।
04:54 अब see() मैथड लागू करते हैं।
04:57 अत:, टाइप करें public void see( ) कर्ली ब्रैकेट्स में टाइप करें System.out.println कोट्स में "I can see all colors" सेमिकॉलन।
05:11 हमें move() मैथड भी परिभाषित करना चाहिए।
05:14 अत:, टाइप करें public void move( ) कर्ली ब्रैकेट्स में टाइप करें System.out.println कोट्स में "I move by walking" सेमीकॉलन।
05:29 ध्यान दें, एरर गायब हो जाती है, एक बार सभी मैथड्स इंप्लिमेंट होते हैं।
05:34 आगे हम सीखेंगे कि Snake क्लास कैसे परिभाषित करना है।
05:38 मैंने इसे पहले से ही अपने प्रोजेक्ट में बनाया है।
05:42 कृपया अपने प्रोजेक्ट में snake क्लास बनाएँ और स्क्रीन पर प्रदर्शित निम्न कोड टाइप करें।
05:49 अब कोड पर जाएँ।
05:52 हम देख सकते हैं कि Animal interface के सभी मैथड्स- talk(), see() और move() इस क्लास में लागू हैं।
06:01 यहाँ, talk() मैथड “I am a snake and I belong to” प्रिंट करता है।
06:07 फिर, Animal.type2 की वैल्यू प्रिंट होती है और फिर family की।
06:13 यहाँ, see() मैथड “I can see only in black and white” प्रिंट करता है।
06:19 move() मैथड "I move by crawling" प्रिंट करता है।
06:23 ध्यान दें, Human क्लास के talk(), see() और move() मैथड के स्वयं के कार्यान्वयन हैं।
06:31 और, Snake क्लास के talk(), see() और move() मैथड्स के स्वंय के कार्यान्वयन हैं।
06:39 अब, default package पर राइट-क्लिक करें, new > class' पर क्लिक करें और फिर Demo नाम टाइप करें।
06:47 इस केस में, हमारे पास main मैथड है।
06:51 अत:, टाइप करें main और फिर main मैथड बनाने के लिए ctrl+space दबाएँ।
06:58 स्क्रीन पर प्रदर्शित निम्न कोड टाइप करें।
07:01 इस लाइन में, हम Animal इंटरफेस का उपयोग करके Human क्लास दृष्टांत करते हैं।
07:07 यह Animal h equals new Human() के रूप में दर्शाया गया है।
07:14 अब हम इस 'object' 'को h.talk(); h.see(); h.move(); के रूप में उपयोग करके विभिन्न तरीकों को लागू कर सकते हैं।
07:26 फिर, हम Animal इंटरफेस का उपयोग करके Snake क्लास दृष्टांत करते हैं।
07:31 अब हम इस object का उपयोग करके भिन्न मैथड्स को लागू कर सकते हैं जैसे कि दिखाया गया है।
07:38 अब, इस डेमो प्रोग्राम को रन करते हैं।
07:41 अत:, Demo क्लास पर राइट क्लिक करें और फिर Run as > Java Application चुनें।
07:48 हम आउटपुट देख सकते हैं।
07:52 ये human class object h का उपयोग करके talk(), see() और move() मैथड्स लागू करके प्रिंट हुए हैं।
08:00 ये Snake class object s का उपयोग करके talk(), see() और move() मैथड्स लागू करके प्रिंट हुए हैं।
08:08 अब, interface और abstract क्लास के बीच भिन्नता का पता लगाते हैं।
08:14 इंटरफेस में सभी मैथड्स abstract होने चाहिए।
08:18 इंटरफेस में, यहाँ कोई भी constructors, concrete मैथड्स नहीं होना चाहिए।
08:23 static मैथड्स और main मैथड्स नहीं होना चाहिए।
08:28 लेकिन एक abstract क्लास में यह सब हो सकता है।
08:32 इंटरफेस में वेरिएबल्स static और final. होने चाहिए।
08:38 यहाँ abstract क्लास के लिए ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है।
08:43 इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में आते हैं। संक्षेप में।
08:48 इस ट्यूटोरियल में, हमने इंटरफेस बनाना
08:53 implementation क्लास बनाना और
08:56 इंटरफेस के उपयोग के बारे में सीखा।
08:59 नियत-कार्य के रूप में, Vehicle इंटरफेस बनाएँ, जिसमें brake() और run() मैथड्स शामिल हो।
09:07 एक और Fuel इंटरफेस बनाएँ, जिसमें निम्न मैथड्स शामिल हो।
 fill(String type,int quantity), pay(int quantity,int price)
09:19 सबक्लास Car बनाएँ, जो दोनों इंटरफेस Vehicle और Fuel का कार्यान्वयन करे।
09:26 यहाँ, brake मैथड "Car Applies Power brake" प्रिंट करना चाहिए।
09:30 और run मैथड "Car is running on 4 wheels" प्रिंट करना चाहिए।
09:35 इसीतरह fill() मैथड fuel फिल्ड के टाइप और क्वालिटी प्रिंट कर सकता है।
09:41 उदाहरण के लिए: 10 Litres of petrol.
09:44 pay() मैथड दी जाने वाली कीमत प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए Pay Rs. 640
09:53 एक और Bike सबक्लास बनाएँ, जिसमें फिर से दोनों इंटरफेस Vehicle और Fuel का कार्यान्वयन करता हो।
10:00 यहाँ, brake मैथड "Bike Applies hand brake" प्रिंट कर सकता है।
10:05 और run मैथड “Bike is running on 2 wheels” प्रिंट कर सकता है।
10:10 फिर, fill() और pay() मैथड्स लागू करें जो पहले समझाये गए थे।
10:15 आखिरकार परिणामों को सत्यापित करने के लिए Demo class बनाएँ जिसमें main मैथड शामिल हो।
10:21 निम्न लिंक पर यह वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया डाउनलोड करें और देखें।
10:29 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम- स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग कर कार्यशालाएं आयोजित करती है। ऑनलाइन परीक्षा पास करने वालों को प्रमाण पत्र देती है।
10:38 अधिक जानकारी के लिए, कृपया contact@spoken-tutorial.org पर लिखें।
10:41 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT MHRD, भारत सरकार द्वारा समर्थित है।
10:48 इस मिशन पर अधिक जानकारी यहां उपलब्ध है:

http://spoken-tutorial.org/NMEICT- Intro

10:52 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है।
11:01 IIT बॉम्बे से मैं जया आपसे विदा लेती हूं ,हमसे जुडने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Jayarastogi, Vikaskothiyara